पुलवामा हमले के 3 साल हुए पुरे, PM मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

14 Feb, 2022
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: जहाँ दुनिया 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाती है वहीं भारत के लिए आज का दिन क्रूर पुलवामा हमलों के कारण, ‘ब्लैक डे’ के रूप में जाना जाता है। ‘ब्लैक डे’ भारतीय सुरक्षा बलों पर अब तक के सबसे घातक हमलों में से एक है जहाँ सीआरपीएफ के 40 बहादुरों ने अपनी जान गंवाई थी। आज उन भारतीय वीरों पर हमले की तीसरी बरसी है जिनकी शहादत व्यर्थ नहीं गई और भारत ने इसका सफलतापूर्वक बदला पाकिस्तान की धरती पर कई आतंकी शिविरों पर बमबारी करके लिया।

Indian Army

PM नरेंद्र मोदी ने पुलवामा में शहीदों को दी तीसरी बरसी पर श्रद्धांजलि


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा में शहीदों को तीसरी बरसी पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीदों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है ।
बतातें चलें, 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के चालीस जवान शहीद हो गए थे।


इस घटना के दौरान, जम्मू से श्रीनगर के लिए 2,500 से अधिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जाने वाले 78 वाहनों का एक काफिला राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर यात्रा कर रहा था । करीब 3:15 बजे विस्फोटकों से लदी एक कार, बस से जा टकराई जिसमें सीआरपीएफ के जवान यात्रा कर रहे थे। इससे एक विस्फोट हुआ जिसमें 76वीं बटालियन के सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election 2022 : 150 आदर्श,100 सखी पोलिंग बूथ, जाने क्या-क्या है मतदाताओं के लिए ख़ास।

हमले के कुछ दिनों बाद, भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी शिविरों पर कई हवाई हमले किए, जिसमें “बड़ी संख्या में” आतंकवादी मारे गए और उनके बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया।