पश्चिम बंगाल में एक भीषण हादसा 18 लोगों की मौत,5 घायल

28 Nov, 2021
Head office
Share on :

पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शव लेकर श्मशान जा रही मेटाडोर एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें 20 से अधिक लोग सवार थे. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोगों की घायल होने की खबर है . मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने मिलकर राहत कार्य चलाया। बतादे की उत्तर 24 परगना के बगदा से शव लेकर कई लोग नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि शव वाहन में लगभग 20 से ज्यादा लोग सवार थे। वाहन हंसखली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी तक पहुंचा था। यहां पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से वाहन जाकर टकरा गया।दुर्घटना इतनी भयानक थी कि इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई. वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक अनुमान है कि घने कोहरे और तेज गति की वजह से ही दुर्घटना हुई है. दुर्घटना की वजह जानने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.