राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त के मौके पर आईबी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि, मुंबई समेत चार शहरों में ड्रोन से बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में आतंकी वारदातों को अंजाम देने में नाकाम रहे आतंकी संगठन आईएसआई व हाफिज सईद ड्रोन से आतंकी हमला करवाने की फिराक में है, यूपी पुलिस के हिरासत जो आतंकी है। उससे पूछताछ में जानकारी मिली है कि आतंकवादियों की साजिश राजधानी में ‘ऑपरेशन जेहाद’ लांन्च करने की है। इस अंजाम में राजधानी के मौजूद स्लीपर सेल के सदस्य होगें । इसी जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट पर रखते हुए कई जगहों पर अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि आतंकवादी पांच अगस्त को भी हमला कर सकते हैं। क्योंकि इसी दिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किया था। इस साल इस अनुच्छेद के समाप्त होने के दो साल पूरे होंगे। आतंकी अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकार ने ड्रोन हमले से निपटने एवं उन्हें नाकाम करने के लिए अपने प्रशिक्षित अधिकारियों एवं जवानों को तैनात किया है।