साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से हराया

01 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

पुणे, 1 नवंबर (आईएएनएस)। द. अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 358 रन का टारगेट दिया। जवाब में कीवी टीम मात्र 167 रन पर सिमट गई और उन्हें 190 रनों से करारी शिकस्त मिली।

क्विंटन डी कॉक (114) और रैसी वान डेर डुसेन (133) के शानदार शतकों तथा उनके बीच दूसरे विकेट के लिए 200 रन की जबरदस्त साझेदारी के बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में बुधवार को 50 ओवर में 4 विकेट पर 357 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

358 रन का टारगेट चेज करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले 10 ओवर में दो विकेट खोकर 51 रन बनाए। कोई भी कीवी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने 4 और मार्को यानसन ने 3 विकेट प्राप्त किए। जबकि, जेराल्ड कूटजी को दो विकेट और कगिसो रबाडा को एक विकेट मिला।

–आईएएनएस

एएमजे/एबीएम