सहारनपुर में 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार

04 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

सहारनपुर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मामूली विवाद को लेकर अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में छोटे भाई को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अनिल के रूप में हुई। घटना शुक्रवार देर रात सहारनपुर के बाड़गाव थाना क्षेत्र के नल्हेड़ा गांव की है।

एक अधिकारी ने बताया कि बाड़गाव थाना अंतर्गत नल्हेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात दोनों भाइयों के बीच मामूली विवाद को लेकर झड़प के दौरान लगी चोटों के कारण 40 वर्षीय बड़े भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान नल्हेड़ा गांव निवासी रविंद्र के रूप में हुई।

पुलिस उपायुक्त (देवबंद) अशोक कुमार सिसोदिया ने कहा कि शुक्रवार देर रात रविन्द्र और उसके छोटे भाई के बीच में विवाद और हाथापाई हुई। डीसीपी ने कहा, “रविन्द्र घायल हो गया और बाद में उसे देवबंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। रविन्द्र के सिर पर गहरी चोटें आईं।”

जांच में पता चला कि शराब को लेकर रविन्द्र का उसके छोटे भाई अनिल से मामूली बात पर विवाद हो गया था। डीसीपी ने कहा, “अनिल ने तुरंत डंडा निकाला और और बड़े भाई रविन्द्र को धमकाया। हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान अनिल डंडे से उस पर कई बार वार किया। आरोपी अनिल को पकड़ लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 302 (हत्या) तहत मामला दर्ज किया गया है।”

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम