विरोध प्रदर्शन के नाम पर राजनैतिक पर्यटन चला रही कांग्रेस : जोशी

28 Apr, 2025
Head office
Share on :

देहरादून 28 अप्रैल। भाजपा ने कांग्रेस पर विरोध यात्रा प्रदर्शन के नाम पर राजनीतिक पर्यटन करने का आरोप लगाया है। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि जिन्होंने सत्ता में रहते कभी गैरसैण और उत्तराखंड के विकास के लिए काम नहीं किया, वही मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे चौमुखी विकास को आज पचा नहीं पा रहे हैं।

मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी जिस तरह के क्या आरोप प्रत्यारोप लगाकर राजनीतिक आंदोलन कर रही है वे समझ से परे हैं। कांग्रेस ये कौन सी राजनीति कर रही है, जब जाड़ों का सीजन होता है तो कांग्रेस के धरना, प्रदर्शन, आंदोलन उधम सिंह नगर, हरिद्वार आदि मैदानी इलाकों होते हैं और जब उन्हें गर्मी लगती है तो कांग्रेस नेताओं को कभी चमोली की याद आती है कभी उत्तरकाशी, पौड़ी श्रीनगर की याद आती है। दरअसल जनता भी देख रही है कि कांग्रेस आंदोलनकारी है या पर्यटक बनाकर इन स्थानों पर जा रही है।उन्होंने आइना दिखाते हुए कहा, जहां तक कांग्रेस, गैरसैण के विकास की बात कर रहे हैं तो ये भी बताएं कि 10 वर्ष 2014 तक केंद्र में उनकी सरकार रही, उन्होंने गैरसैण और उत्तराखंड दोनों के विकास के लिए कौन सी बड़ी राशि खर्च की। जबकि 2014 से अब तक भाजपा की सरकार में कोई भी क्षेत्र, विकास योजनाओं से छूटा नहीं है। चाहे रेल, सड़क मार्ग हो, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचागत निर्माण हो, चाहे पर्यटन की बात हो या औद्योगिक विकास हो। मुख्यमंत्री धामी और केंद्र के समन्वय के बाद कोई विभाग ऐसा नहीं है जिसमें अभूतपूर्व विकास के लिए पैसा नहीं आ रहा हो। आज हम विश्वास से कह सकते हैं कि इन 10 वर्षों में, विशेषकर जब से धामी जी की सरकार आई है प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है और यही विकास कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। दअरसल कांग्रेस सिर्फ जुमले छोड़ती है और आज जहां तक गैरसैण के विकास की बात हो रही है तो उसको ग्रीष्मकालीन राजधानी किसने घोषित किया? वहां की सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य,आदि तमाम कार्य किसने करवाए। सच्चाई यह है कि यहां जो ही काम विकास के हो रहे हैं उसे रोकना और विरोध करना कांग्रेस की नीति बन चुकी है। जिसे प्रदेश की जनता पसंद नहीं करती है और समय समय पर कांग्रेस को ज़बाब भी देती है। आज मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जिस तरह प्रदेश का विकास हो रहा है, हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है उससे लोग बहुत खुश हैं।

News
More stories
पहलगाम हमले को 5 दिन बीत चुके है, लेकिन हमारे ही लोगों का हमारी ही सरजमीं पर खून बहाने वाले पाकिस्तानियों पर अभी तक कार्यवाही नही हुई, हम खामोश नही बैठेंगे: उदय भानु चिब।