ल्यूयांग में रंगारंग आतिशबाजी देखने का स्वागत

01 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

बीजिंग, 1 नवंबर (आईएएनएस)। 3 से 4 नवंबर तक 15वां चीनी (ल्यूयांग) अंतर्राष्ट्रीय आतिशबाजी सांस्कृतिक महोत्सव चीन के ल्यूयांग शहर में आयोजित किया जाएगा। तब तक, सांस्कृतिक उत्सव मानवीय सभ्यता के माध्यम से, रचनात्मकता को कलम के रूप में प्रयोग करके रंगमंच के रूप में आकाश पर एक सुंदर चित्र प्रस्तुत करेगा।

आतिशबाजी सांस्कृतिक महोत्सव के सबसे महत्वपूर्ण भाग के रूप में उद्घाटन समारोह यानी आतिशबाजी कला प्रदर्शन की थीम है, “शहर भर में आतिशबाजी आपका इंतजार कर रही है।”

संपूर्ण कलात्मक प्रदर्शन “आतिशबाज़ी और रोशनी” पर आधारित होगा और इसे तीन भागों में विभाजित किया जाएगा: “सौंदर्य स्वर्ग से आता है”,“मेरा दिल आ गया है” और “प्रेम का भविष्य।”

समारोह में जोशीले गायन और नृत्य के अलावा, चीनी शैली के संगीत वाद्ययंत्र, आश्चर्यजनक कलाबाजी, तेज़ गति वाले रैप आदि तत्व भी शामिल होंगे। इस दौरान आतिशबाजी होगी, जो लोगों को असीमित कल्पना प्रदान करेगी। इसके अलावा 4 नवंबर की शाम को वर्ष 2023 आतिशबाजी महोत्सव (एलएफसी) में, चीन, इटली, जर्मनी और स्विटजरलैंड की चार शीर्ष आतिशबाजी प्रदर्शन टीमें ल्यूयांग नदी के किनारे पर एकत्रित होकर प्रतिस्पर्धा करेंगी।

साथ ही छठा चीन ल्यूयांग अंतर्राष्ट्रीय आतिशबाजी और पटाखा उद्योग एक्सपो भी आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्पादन और बिक्री डॉकिंग, नए उत्पाद प्रचार, अतिथि साक्षात्कार और अन्य गतिविधियां शामिल होंगी।

गौरतलब है कि चीन का ल्यूयांग आतिशबाजी का जन्मस्थान है। 1,400 से अधिक वर्षों के विकास और नवाचार के बाद, वह दुनिया का सबसे बड़ा आतिशबाजी और पटाखा उत्पादन और व्यापार आधार और वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र बन गया है। ल्यूयांग आतिशबाजी महोत्सव 1991 से अब तक 14 बार सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस