राजधानी रांची के व्यस्त रातु रोड फ्लाईओवर पर देर रात एक जोरदार सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।
पुलिस दल मौके पर पहुंचकर घायल युवक को नजदीकी अस्पताल भेज दिया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के कारण फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा।
यह दुर्घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। शहर में बढ़ते वाहन दबाव और तेज़ रफ्तार के कारण लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं।
पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि लोग रात में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। अधिकारियों का कहना है कि भले ही आप अपनी गाड़ी सावधानी से चला रहे हों, पर सड़क पर गलती किसी की भी हो सकती है और उसका खामियाज़ा गंभीर हो सकता है।
सावधानी ही सुरक्षा है — यही संदेश इस हादसे से मिल रहा है। वाहन चलाते समय हेलमेट या सीट बेल्ट अवश्य पहनें, गति सीमा का पालन करें और सड़क पर सजग रहें।