राजस्थान चुनाव : भाजपा ने सीएम गहलोत के खिलाफ महेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा

02 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

जयपुर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ महेंद्र सिंह राठौड़ को चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा ने 25 नवंबर को होने वाले 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की।

सरदारपुरा सीट से सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा गया है। टोंक में अजित सिंह मेहता राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ मैदान में होंगे।

सरदारपुरा सीट से गहलोत लगातार जीतते आ रहे हैं। इस सीट पर नए चेहरे के तौर पर राठौड़ को उतारा गया है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए राठौड़ को गहलोत के खिलाफ मैदान में उतारा है।

इससे पहले ऐसी अटकलें थी कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सरदारपुरा से अशोक गहलोत के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़ा किया जा सकता है।

तीसरी लिस्ट में 58 नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने तीसरी सूची में सात महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव को अलवर के बहरोड़ से टिकट दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह को भरतपुर के नदबई से मैदान में उतारा गया है।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम