यूपी के सुल्तानपुर में बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो की मौत

06 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 76

सुल्तानपुर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक रोडवेज बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर शाम सुल्तानपुर डिपो की बस ने एक बाजार के पास एक ओवरब्रिज पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

मोटरसाइकिल पर सवार 32 वर्षीय संदीप शर्मा और 26 वर्षीय संतोष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक एक पारिवारिक समारोह से घर लौट रहे थे।

–आईएएनएस

एकेजे