ब्रिटेन में 12 से 15 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोनावायरस वैक्सीन, फाइजर को मिली मंजूरी

05 Jun, 2021
देशहित
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 76

ब्रिटेन के मेडिसीन रेगुलेटर ने शुक्रवार (04 जून) को 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर (Pfizer)/बायोएनटेक (BioNTech) कोरोनावायरस वैक्सीन को मंजूरी दे दी। मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने कहा कि इस फैसले ने कम आयु ग्रुप में सुरक्षा और प्रभावशीलता की “कठोर समीक्षा” का पालन किया और इसका निष्कर्ष यह है कि वैक्सीन का फायदा किसी भी जोखिम से अधिक है। अब तक, यूके में कोविड-19 वैक्सीन को 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों के लिए अप्रूव किया गया है।