बॉलीवुड के डिस्को किंग बप्पी लाहिड़ी का 69 वर्ष में हुआ निधन, यह थी मौत की वजह

16 Feb, 2022
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: 80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक बप्पी लाहिड़ी का कई स्वास्थ्य समस्याओं के बाद मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर की पुष्टि खुद अस्पताल के डॉक्टर ने की और बताया कि बप्पी लाहिड़ी कल रात घर पर थे और अस्वस्थ थे, फिर उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। डॉक्टर ने बताया कि उनकी ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) के कारण मौत हुई है| 69 वर्षीय संगीतकार ने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में ‘मंगलवार रात’ 11:45 बजे आखरी सांस ली । 

बप्पी दा के नाम से जाने जाने वाले गयक, भारतीय मुख्यधारा में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रसिद्ध थे| उन्होंने 80 और 90 के दशक में बड़ी सफलता का अनुभव किया। उन्होंने डिस्को डांसर, नमक हलाल, डांस डांस, कमांडो जैसी फिल्मों में अपने काम की बदौलत ‘डिस्को किंग’ की उपाधि भी हासिल की। उन्होंने हिम्मतवाला, शराबी, एडवेंचर्स ऑफ टार्जन, सत्यमेव जयते, कमांडो, आज के शहंशाह, थानेदार, नुंबरी आदमी और शोला और शबनम जैसी फिल्मों के लिए गाने भी तैयार किए। गायक-संगीतकार का पहला बड़ा बॉलीवुड हिट स्कोर आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन की फिल्म ‘ज़ख्मी’ के लिए था।

इसे भी पढ़ें – https://www.deshhit.news/द-लॉर्ड-ऑफ-द-रिंग्स-द-रिंग्/

पिछले दशक में,बप्पी लाहिड़ी ने द डर्टी पिक्चर के लिए ऊह ला ला, गुंडे के लिए तूने मारी इन्त्रियाँ, बद्रीनाथ की दुल्हनिया के लिए तम्मा तम्मा और हाल ही में शुभ मंगल ज्यादा सावधान के लिए अरे प्यार कर ले जैसे गाने गाए। उन्होंने आखिरी बार 2020 की फिल्म बाघी 3 के लिए भंकस गीत की रचना की थी।

इसके साथ ही, वह अपने ट्रेडमार्क सोने की चेन के लिए कई लोगों के बिच मसहूर थे | वहीं उनके अनोखे चश्मे का क्रेज उनकी 70 के दशक की कई फिल्मों में देखने को मिलता है| इनमें ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ जैसे गाने शामिल हैं।

बप्पी लाहिड़ी की आखिरी ऑनस्क्रीन उपस्थिति बिग बॉस 15 में सलमान खान के साथ देखने को मिली थी जहाँ वो अपने पोते स्वास्तिक के नए गीत, बच्चा पार्टी के लॉन्च को बढ़ावा देने के लिए गए थे।

गायक और संगीत निर्देशक भारत के ‘गोल्डन मैन’ के रूप में एक टीवी विज्ञापन में भी दिखाई दिए थे।

बताते चलें, सिंगिंग के अलावा उन्होंने पॉलिटिक्स में भी अपने हाथ जमाने की कोशिश की| 2014 में, वह भाजपा में शामिल हो गए और यहां तक कि श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र से आम चुनाव भी लड़ा लेकिन वो हार गए।

गौरतलब हो की पिछले साल अप्रैल में बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था. 

बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई जानी मानी हस्तियों ने गायक-संगीतकार के निधन पर शोक जताया ।