प्रधानमंत्री ने सुब्रमण्यम भारती को उनकी 100वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

13 Sep, 2021
Head office
Share on :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती की 100वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट की एक श्रृंखला में कहा:

असाधारण व्यक्तिव के धनी सुब्रमण्यम भारती को उनकी 100वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम उनकी समृद्ध विद्वता, राष्ट्र के लिए बहुआयामी योगदान, सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण के लिए उनके महान आदर्शों को याद करते हैं। यहां एक भाषण दिया गया है जो मैंने दिसंबर 2020 में उन पर दिया था।