अयोध्या सोहावल तहसील ब्लाक क्षेत्र दिनकरपुर निवासी मोहित चौहान की पत्नी ने नवजात शिशु को जन्म दिया। काफी अरसे बाद सीएचसी सोहावल मे सकुशल प्रसव एवं पुत्र के जन्म ने खुशियो शमां बांध दिया। लेकिन शायद कुदरत को बच्चे के जन्म की खुशियाँ मंजूर न थी।नवजात शिशु की खुशी पर काल की ऐसी नजर पडी कि महज एक दिन बाद पिता मोहित चौहान देश दुनिया को अलविदा कर गये।मामले की सूचना दि आयुष्मान फाऊंडेशन को हुई। संचालक पवन पटेल,विकास वर्मा, सत्यप्रकाश गांधी,गजेन्द्र सिंह,पिंटू.वर्मा, शमशेर सिंह ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए शोक संतृप्त परिवार से मिले। बच्चे को झूला पानी, दूध की अलग _अलग बोतल,खिलौने, कपडे,दूध का पैकेट डायपर्श आदि भेंट किया। भविष्य मे भी हर संभव शिक्षा पालन पोषण मे, मदद करने का अश्वासन दिया।