हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है । धर्मनगरी के हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं देर रात से ही स्नान करने के वाले श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है । गंगा स्नान करने के उपरांत लोगों में शिवालयों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी हरिद्वार से जल भर कर अपने स्थान को रवाना हो गए । वहीं भारी संख्या में कांवरियों ने भी हरिद्वार के प्रसिद्ध शिवालयों में जाकर भगवान शंकर का जलाभिषेक कर मनोकामना का आशीर्वाद मांगा । महाशिवरात्रि व कुंभ का पहला शाही स्नान सम्पन्न हो रहा है। देर रात से ही लाखो की संख्या में श्रद्धालु माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे है। बहुत समय बाद एक बार फिर धर्मनगरी नगरी हरिद्वार में सनातन परंपरा के वो रंग दिख रहे है जिसका काफी समय से लोगो को इंतजार था। देश के विभिन्न कोनो से श्रद्धालु यंहा पँहुचे है। वहीं कई श्रद्धालु ऐसे भी है जो हर की पैड़ी तक नही पँहुच पा रहे है । एसएस श्रद्धालु अन्य घाटों पर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं ।भीड़ अपने चरम पर है।
कोविड नियम का हो पालन
इस स्नान को लेकर कुंभ मेला प्रशासन लगातार लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की हिदायत दे रहा है। बॉर्डर पर सभी की मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। कोविड के लिए जारी किए गए मानकों के पालन की लगातार हिदायत दी जा रही है, मगर आस्था का जो सैलाब हर की पैड़ी व हरिद्वार में देखने को मिल रहा है, उसे देख सभी के चेहरे खिल रहे है।
सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद
हरिद्वार नगरी इस वक्त पूरी तोर पर छावनी बन चुका है। नगर के हर पॉइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद ही कड़ी नजर आ रही है। आईटीबीपी के जवानों के साथ ही सभी एजेंसियां चप्पे चप्पे पर नजर रख रही है। वहीं जल पुलिस,डॉग स्क्वाड के साथ ही क्यूआरटी की टीम हर पॉइंट्स पर मुस्तैद है।
सुबह आठ बजे से पहले ही कर दिए गए घाट खाली
वहीं भारी भीड़ को देखते हुए सुबह आठ बजे से पहले ही हर की पैड़ी को ख़ाली करा लिया गया और साथ ही हर के पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओ के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है यह प्रतिबंध आज अहोने वाले अखड़ो के शाही स्नान तक जारी रहेगा । शाम को 6:00 बजे के पश्चात आमजन दोबारा हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान कर सकेंगे।