दिल्ली में बेकाबू डीटीसी बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत (लीड-1)

04 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार को एक डीटीसी बस अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बस ने एक कार और कुछ दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पोस्ट किए गए। एक वीडियो में एक बस को एक कार, एक ई-रिक्शा और एक बाइक को घसीटते हुए देखा गया, जिससे उसकी टक्कर हुई थी। बस तब तक चलती रही जब तक कि वह रुक नहीं गई, और इस दौरान वह फुटपाथ के पास खड़े कई स्कूटरों से भी टकरा गई।

उसी घटना के एक अलग वीडियो में बस के साइकिलों और स्कूटरों से टकराने पर खड़े लोग सुरक्षा के लिए भागते हुए वीडियो कैद हुए। मौके पर मौजूद लोग बस की चपेट में आए लोगों की स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को साउथ रोहिणी पुलिस स्टेशन में मदर डिवाइन स्कूल (रोहिणी) के पास एक दुर्घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि घायल व्यक्ति को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबिक, हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति का इलाज जारी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”शुरुआती जांच से पता चला है कि डीटीसी बस के चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और एक कार और कुछ दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। ड्राइवर अचानक बेहोश हो गया और बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर बायीं ओर खड़े वाहनों से टकरा गई।

कंडक्टर ने पीसीआर को बुलाया और घायल व्यक्तियों को चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाने में पुलिस की मदद की। बयान में आगे कहा गया, “वरिष्ठ अधिकारी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और घायल व्यक्तियों के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल का भी दौरा किया।”

यह भी कहा गया, जहां तक मशीनों की खराबी का सवाल है, दिल्ली सरकार के पास शहर में सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मानक प्रक्रियाएं हैं।”

–आईएएनएस

एफजेड/एसजीके