तालाब में डूबने से युवती की मौत

20 Jan, 2021
देशहित
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में शनिवार को एक तालाब से एक 27 वर्षीय युवती का शव पुलिस ने बरामद किया।लक्सर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को तालाब के समीप से गुजर रहे लोगो ने पानी में शव को देखकर शोर मचाना शुरू किया। शोर गुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव की पहचान मनीषा चौधरी पत्नी अंकित कुमार के रूप में की गई। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा है।आशंका जताई जा रही है कि शौच करने के क्रम में तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।