जानिए क्यों ? उत्तराखण्ड में आज आधी रात से थम जाएंगे रोडवेज़ बसों के पहिए……………..

14 Jul, 2021
Head office
Share on :

देहरादून : ख़बरों के मुताबिक उत्तराखण्ड के रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बुरी खबर है। अगर वे यात्रा पर जाएंगे तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि सरकार ने आधा वेतन कटौती सहित कर्मचारी विरोधी फैसलों को वापस नहीं लिया इसके विरोध में रोडवेज यूनियनों ने 14 जुलाई मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। वहीं, संयुक्त मोर्चा 15 जुलाई की मध्य रात्रि से 24 घंटे के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर रहेगा। इसलिए आधी रात से रोडवेज बसों के पहिए थम जाएंगे। इसलिए यात्री सोच समझ कर यात्रा करने के लिए योजना बनाएं अन्यथा यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दें।

जानकारी के मुताबिक अब कर्मचारी संगठनों को शासन से वार्ता का इंतजार है। वहीं, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा, हड़ताल से समस्या का समाधान नहीं होगा। हमने सभी कर्मचारी संगठनों से कहा है कि वह एक साथ हो जाएं। अभी बस संचालन शुरू हुआ है। तीन महीने में 50 करोड़ का  नुकसान हुआ है। पिछले साल 161 करोड़ का नुकसान हुआ था। कर्मचारी नेता हड़ताल के बजाय परिवहन निगम को आगे बढ़ाने के बारे में सोचें।

News
More stories
जिलाप्रबन्धन शीघ्र से शीघ्र योजनाओं को धरातल पे उतारें : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु