गोली मार क’त्ल किए सरपंच के घर पहुंचे मंत्री अमन अरोड़ा, परिवार के साथ सांझा किया दुख

05 Jan, 2026
Head office
Share on :

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा कल अमृतसर के मैरिज पैलेस में दो अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारे गए सरपंच जरमल सिंह के घर पहुंचे और परिवार से दुख बांटा।

इस मौके पर अमन अरोड़ा ने कहा कि हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भले ही वे विदेश जाकर छिप जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जहां नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है, वहीं पुलिस को गैंगस्टरों और बुरे लोगों को पकड़ने के सख्त आदेश दिए गए हैं।

इस मौके पर खेमकरण विधानसभा क्षेत्र से MLA सरवन सिंह धुन, तरनतारन विधानसभा क्षेत्र से MLA हरमीत सिंह संधू के अलावा बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी और गांव के लोग मौजूद थे।