गाजा में 2 इजरायली सैनिक मारे गए : आईडीएफ (इजरायल से आईएएनएस की रिपोर्ट)

01 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

तेल अवीव, 1 नवंबर (आईएएनएस)। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने मंगलवार को कहा कि शुक्रवार को गाजा के अंदर घुसपैठ शुरू होने के बाद से उसने अपने दो सैनिकों को खो दिया है।

आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में गाजा के जबालिया में सबसे बड़े शरणार्थी शिविर पर हमले की पुष्टि भी की।

उन्होंने कहा कि आईडीएफ ने हमास के उत्तरी कमांडर इब्राहिम बियारी को मार डाला था, जो जबालिया में स्थित था।

हगारी ने कहा कि हमले में हमास के कई आतंकवादी भी मारे गए।

–आईएएनएस

एसजीके