गांवों में स्कूली छात्रों को मुफ्त परिवहन प्रदान करेगा हरियाणा

05 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

चंडीगढ़, 5 नवंबर (आईएएनएस)। दूर-दराज के स्कूलों तक छात्रों की पहुंच को बेहतर बनाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को ‘छात्र परिवहन सुरक्षा योजना’ शुरू करने की घोषणा की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इसके तहत, परिवहन विभाग दूर-दराज के स्कूलों में 50 से अधिक छात्रों वाले गांवों के लिए मुफ्त बस सेवा प्रदान करेगा। वहीं, 30 से 40 छात्रों वाले गांवों में मिनी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिन गांवों में छात्र संख्या पांच से 10 के बीच है, वहां शिक्षा विभाग परिवहन सहायता प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने करनाल जिले के रतनगढ़ गांव में जन संवाद कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

योजना सोमवार को रतनगढ़ गांव से शुरू होगी। रोडवेज विभाग बसों का संचालन करेगा, जो सुबह 7 बजे छात्रों को स्कूल ले जाने और घर वापस लाने के लिए रतनगढ़ गांव में खड़ी की जाएंगी।

करनाल में सफल कार्यान्वयन के बाद इस योजना का विस्‍तार पूरे राज्य में किया जाएगा। पांच से 10 बच्चों वाले गांवों को ऑटो-रिक्शा जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

परिवहन व्यय जिला शिक्षा विभाग के माध्यम से किया जायेगा। इस पहल से पूरे हरियाणा में बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले छात्रों को लाभ होने की उम्मीद है।

–आईएएनएस

एकेजे