उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होगे पुष्कर सिंह धामी, आज शाम को लेंगे शपथ

03 Jul, 2021
देशहित
Share on :

मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं।

शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। इसके बाद अब आज शाम छह बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहां तैयारी कर ली गई है।

उत्तराखंड: तीरथ के इस्तीफे के बाद बोले हरीश रावत- दोनों सीएम भले आदमी थे, भाजपा ने दोनों को चौराहे पर ला दिया

बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंचे। पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी उनके साथ पहुंचे।

उत्तराखंड: जिन फैसलों के चलते त्रिवेंद्र ने गंवाई थी कुर्सी, उन्हें पूरी तरह पलट नहीं पाए तीरथ सिंह रावत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र तोमर ने बैठक से पहले तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक, मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर दो बजे से शुरू हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 2.30 बजे पहुंचे। 

बैठक के लिए मंत्री रेखा आर्य, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, बिशन सिंह चुफाल सहित सभी लोग पहुंचे। विधायक पुष्कर सिंह धामी और यतीश्वरांनद भी पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौकिश भी बैठक के लिए पहुंचे।

वहीं इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। बता दें कि राज्य के नए मुख्यमंत्री के संभावित दावेदारों में इनका नाम भी शामिल था।

न मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज हूं : त्रिवेंद्र
वहीं पूर्व मुख्यंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान जब दोबारा सीएम पद के लिए उनकी उम्मीदवारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि न तो मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज हूं। आज बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। 
 

2022 के चुनाव में कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे : अजय भट्ट
उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा लोगों की सुरक्षा और बेहतरी से समझौता नहीं करती है। ‘पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में हम’ ही हमारा आदर्श वाक्य है। हम कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मतगणना के दौरान उन्हें जवाब मिलेगा।

News
More stories
उत्तराखंंड में ब्लैक फंगस के 3 नए केश मरीजो की संख्या पहुंची 500 के पार
%d bloggers like this: