विक्की कौशल ने विराट कोहली को दीं 35वें जन्मदिन की शुभकामनाएं

05 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने रविवार को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को उनके 35वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह एक खुशी का मौका है क्योंकि इस दिन इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड कप मैच भी है।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड कप मैच के लाइव के दौरान, विक्की ने कहा, ”सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, मैं यानी वीके (विक्की कौशल) की ओर से, हमारे सुपरस्टार वीके (विराट कोहली) को जन्मदिन की शुभकामनाएं… यह बेहद खुशी और खास मौका है क्योंकि उनके जन्मदिन पर इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका का मैच है। इस ग्राउंड की वजह से भी यह दोगुना खास हो जाता है।”

उन्होंने कहा, “विराट कोहली ने ईडन गार्डन्स में कुछ शानदार पारियां खेली हैं, इसलिए मैं वास्तव में इस मैच का इंतजार कर रहा हूं।”

शनिवार को, एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्हें ब्लू टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है, जिस पर इंडिया लिखा हुआ था और पीछे “सैम” प्रिंट था। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया: “कल ‘इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका’ के ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को चीयर करें…सैम वहां रहेगा!!!”

आईसीसी मैन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, विक्की अपकमिंग बायोपिक ‘सैम बहादुर’ के लिए तैयारी कर रहे हैं, जो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है।

आरएसवीपी मूवीज द्वारा निर्मित, यह फिल्म मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित है, और 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी