लक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर लगाये गंभीर आरोप

15 Feb, 2022
Deepa Rawat
Share on :
BJP प्रत्याशी संजय गुप्ता लक्सर सीट

नई दिल्ली: हरिद्वार- 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद ही हरिद्वार के लक्सर विधानसभा सीट से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उत्तराखंड की बीजेपी सरकार को हिला कर रख दिया। भले ही चुनाव के नतीजे 10  मार्च को आने हो लेकिन सभी प्रत्याशियों को इस बात का एहसास हो गया है की क्या वह इस बार सत्ता में आने वाले है की नहीं। जिसका डर हमे सबसे पहले हरिद्वार के लक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजय गुप्ता की बातों में देखने को मिला, क्योंकि उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगाये है।

दरअसल हरिद्वार के लक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर उनको हराने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार का समर्थन किया है।

लक्सर से बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने विडियो में कहाँ की , उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बीजेपी के कुछ उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है, ताकि विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़े। मदन कौशिक ने मेरे खिलाफ बपसा के उम्मीदवारों के समर्थन किया। उन्होंने गद्दारी की है। मैं बीजेपी आला कमान से मांग करता हूं कि उनको पार्टी से बाहर किया जाए। बता दें कि मदन कौशिक को पिछले साल मार्च में बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने जिला महामंत्री से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर तय किया है. वह से मौजूदा विधायक भी हैं।

मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष

आपको बता दे की भले हमे 14 फरवरी से पहले उत्तराखंड की भाजपा सकरार के अंदर आंतरिक कलह देखने को नहीं मिला। लेकिन निर्णय आने से पहले अब हमे उत्तराखंड भाजपा के अंदर हमे आंतरिक कलह के देखने को मिल रहा है। क्योंकि संजय गुप्ता का कहना है कि वह चाहते तो चुनाव के बीच में भी यह सबकुछ बोल सकते थे, लेकिन इससे पार्टी को नुकसान होता।

वहीं, इस बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपने बयान में कहा है कि उनके ऊपर संजय गुप्ता द्वारा क्या आरोप लगाए हैं, इस बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है। वहीँ विधायक संजय गुप्ता ने जो भी आरोप लगाये है किस कारण लगाये है और किसके आभाव में आकर लगाए हैं। इस बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसलिए इस पर मुद्दे पर में कुछ नहीं कहना चाहूँगा। अब देखना ये होगा की विधायक संजय गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बीच शुरू हुआ ये विवाद  कहाँ जाकर ख़तम होगा और देखना होगा की आला कमान इस मुद्दे को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया जाहिर करते है।

इस मामले का पूरा विड़ियो देखिए हमारे यूट्यूब चैनल पर ।