यथार्थ अस्पताल में टूटकर गिरी लिफ्ट, चार स्टाफ हुए घायल

02 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 76

नोएडा, 2 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-110 में स्थित यथार्थ अस्पताल में एक लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई। घटना के दौरान लिफ्ट के अंदर चार स्टाफ मौजूद थे। लिफ्ट के टूटने से चारों को चोटें आई हैं। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। घायलों को बाहर निकाला गया है और उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, फेस-टू थाना क्षेत्र के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में गुरुवार दोपहर एक लिफ्ट टूटकर गिर गई। इस लिफ्ट से सामान ले जाने का काम किया जाता है। घटना के दौरान अस्पताल में काम करने वाले चार लोग मौजूद थे। तार टूटने से लिफ्ट झटके से नीचे गिरी। जानकारी मिलने के बाद फेस-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत यथार्थ हॉस्पिटल में सर्विस लिफ्ट लगभग 8 फुट की ऊंचाई से गिरने के कारण हॉस्पिटल स्टाफ के सिद्धनाथ, सृष्टि श्रीवास्तव, अर्जुन व सुखदेव को चोट आयी है। जिनका उपचार चल रहा है।

बता दें कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बीते कुछ महीनों के दौरान लिफ्ट में होने वाली दुर्घटनाओं की बाढ़ आ गई है। गौतमबुद्ध नगर में हर दिन कहीं न कहीं लिफ्ट टूटने और फंसने के मामले आते रहते हैं। बीते महीने तो लिफ्ट टूटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत तक हो गई थी।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम