महाराष्ट्र के नासिक में भगवा दुपट्टा पहन “The Kashmir files” देखने पहुंची महिलाएं, तो मचा बवाल

24 Mar, 2022
Deepa Rawat
Share on :
Nashik Kashmir Files Watching ladies

कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों खूब चर्चाओं में है और हो भी क्यों विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म के माध्यम से 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए नरसंहार को दुनिया के सामने रख दिया। अधिकतर लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे है लेकिन कुछ लोग ऐसे है भी जिसके चलते ये फिल्म देश भर में बहस और हंगामे का मुदद बनी हुई है।

नई दिल्ली: एक तरफ फ्लिम जहाँ पर रोजाना कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए सभी फ्लिमों को पछाड़ वहीँ दूसरी तरफ इस फिल्म से जुड़े कई विवाद भी सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में जब महाराष्ट्र के नासिक में कुछ महिलाएं इस फिल्म को देखने अलग अंदाज में तो वहां पर बवाल हो गया।

दरअसल महाराष्ट्र के नासिक शहर में कुछ महिलाओं का ग्रुप द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए एक थिएटर में पहुंचा हुआ था, लेकिन महिलाओं ने इस फ्लिम को देखने के लिए एक नया अंदाज अपनाया और भगवा रंग का दुपट्टा पहन कर ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देखने के लिए एक थिएटर के अंदर एंट्री ली। जिसके बाद महिलओं के भगवा दुपट्टा पहने पर थिएटर के अंदर बवाल मच गया, महिलओं ने अआरोप लगाया की थिएटर के स्टाफ ने हमे एंट्री करने से पहले ही रोक लिया और भगवा रंग के शौल को उतरने के लिए, उन्होंने कहाँ की जबतक आप इस दुपट्टे को नहीं हटाएंगे तब तक आप अंदर नहीं जा सकते।

इसी बात को लेकर थिएटर के स्टाफ और महिलओं के बीच बहस बाजी शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बहस बाजी तक पहुँच गया था, लेकिन थोड़ी ही देर में मामला शांत हो गया। पहले आप इस विडियो को देखिये कैसे भगवा दुपट्टा पहनी महिलाएं ‘द कश्मीर फाइल्स देखने थिएटर पहुंची थी।

आपको बता दे कि न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारी ने बताया की, ए एक छोटा सा विवाद था जो थोड़ी ही देर में शांत हो गया था, कुछ महिलाओं का ग्रुप उन महिलओं को ‘द कश्मीर फाइल्स’ दिखा रहा था जो इस फिल्म को नहीं देख पाए थे, लेकिन उन सबकी के पहचान के लिए उनके पास कोई बैच नहीं था तो सबको भगवा रंग का दुपट्टा पहनने के लिए कहाँ गया था। जिसके बाद जब वे थिएटर पहुंची तो सारा विवाद शुरू हो गया। महिलाओं ने बताया की भगवा पहनने के पीछे उनका कोई मकसद नहीं था।


आपको बता दे कि भारत में इस समय हर किसी की जुबान में द कश्मीर फाइल्स का नाम चढ़ा हुआ है हर कोई एक दुसरे को इस फिल्म को देखने के लिए प्रोत्साहित का रहा है। जिस वजह से ये फ्लिम रोजा नए रिकॉर्ड बना रही है। इसके आलावा कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है जिनमे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, गोवा, त्रिपुरा, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश आदि राज्य शामिल है वहीँ कुछ सरकारी दफ्तरों में इस फ्लिम को देखने के लिए आधे दिन की छुट्टी तक दी गई थी।

News
More stories
इंदौर: भाजपा नेता के बेटे की हत्या के बाद पिगडंबर में तनाव, सात आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर