बागपत में लावारिस सूटकेस से महिला का अधजला शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

02 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

बागपत, 2 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसाना गांव से गुरुवार को पुलिस ने एक लावारिस सूटकेस (ट्राली बैग) से एक महिला का अधजला शव बरामद किया। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

महिला की उम्र 28 साल के करीब बताई जाती है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद कोतवाली बागपत थाना के अंतर्गत सिसाना गांव (बाहरी इलाके) से श्मशान घाट में लावारिस ट्रॉली बैग के अंदर से एक महिला का अधजला शव बरामद किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम के साथ स्थानीय पुलिस टीम आगे की जांच के लिए साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर पहुंची। इस बीच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या उसके किसी जानकार ने ही की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया।

उन्होंने कहा, “पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की दो टीम का गठन किया गया है। जो शव शिनाख्त और मामले को सुलझाने के प्रयास करेगी।”

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम