पीएम सम्मान निधि में महिलाएं और अनुसूचित जाति से जुड़े सर्वाधिक लाभार्थी : मुख्यमंत्री योगी

03 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

गोरखपुर, 3 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 271 करोड़ रुपये की लागत वाली 140 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह के अलावा भाजपा के क्षेत्रीय अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन को संबोधित किया।

चंपा देवी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश, प्रदेश में व्यापक परिवर्तन आया है। हर व्यक्ति मत, पंथ, जाति, मजहब से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार और कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए पूरी तत्परता के साथ खड़ा है। यह अवसर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का भी है। अभी 26 नवंबर की तिथि आएगी। इसी दिन बाबा साहब ने भारत के संविधान को लिखने का कार्य पूरा किया था। इस तिथि को प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस के रूप में मनाना प्रारंभ किया।

योगी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के प्रति भावों को व्यक्त करने के लिए, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को दुनिया के सामने लाने का सशक्त माध्यम प्रदान करने का काम पीएम मोदी ने ही किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की तरफ से गरीबों, वंचितों को योजनाओं का लाभ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन के रूप में है।

उन्होंने पीएम आवास समेत कई योजनाओं की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब साढ़े तीन करोड़ गरीबों को शौचालय मिले हैं, जबकि देश के अंदर 10 करोड़ गरीबों को इस योजना का लाभ मिला है। इसी तरह यूपी में 15 करोड़ तथा देश मे 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के अंदर एक करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री में रसोई गैस कनेक्शन मिले तो देश के अंदर यह संख्या 9 करोड़ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली और होली में एक-एक फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने जा रही है। पीएम सम्मान निधि में सर्वाधिक लाभार्थी महिलाएं और अनुसूचित जाति के लोग हैं। यूपी में 14 लाख गरीबों को इस योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है।

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम