यादव ने पहलगाम हमले पर कहा कि आज जो पाकिस्तान के आतंकियों का बदला भारत के मुसलमानों से लेने की बात कर रहे हैं, वो उन्हीं के हाथों में खेल रहे हैं।*हिंदू-मुसलमान में आग लगाने के षड्यंत्र का करना है विरोध- योगेंद्र यादव*योगेंद्र यादव ने अंत में कहा कि हिंदू और मुसलमान में आग लगाने के षड्यंत्र का विरोध करना है. उन्होंने धर्म पूछकर मारा ताकि बाकी लोग भी उनकी नकल करे. आज जो पाकिस्तान के आतंकियों का बदला भारत के मुसलमानों से लेने की बात कर रहे हैं, वो उन्हीं के हाथों में खेल रहे हैं. पहलगाम भारत को कमजोर करने की साजिश है. पूरा देश एकजुट होकर विरोध करे, यही उसका मुंहतोड़ जवाब है।उन्होंने कहा कि पहलगाम हत्याकांड की सिर्फ निंदा काफी नहीं है. जरूरी है कि हम आतंकवादियों की साजिश को समझें और उसे विफल करें. भूल कर भी ऐसा कुछ न कहें या करें जो आतंकवादी हमसे करवाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शोक की इस घड़ी में हर भारतीय का कर्तव्य होना चाहिए कि हम उन चार प्रतिक्रियाओं से बचें, जो पहलगाम के आतंकी हमसे चाहते होंगे।