पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

06 Oct, 2022
Head office
Share on :

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, जलपाईगुड़ी के माल नदी में बुधवार रात को लोग मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे। सैकड़ों लोग नदीं में उतरे हुए थे। उस दौरान नदी में पानी कम था, लोग पूजा अर्चना करते हुए मां दुर्गा को विदा कर रहे थे। तभी अचानक से वहां चीख पुकार मच गई। लोग नदी से निकलकर इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगे। लाउडस्पीकर से घोषणा की जाने लगी कि सभी अपने अपने संबंधियों को पकड़ लें और तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। जिसमें मूर्ति विसर्जन के दौरान मल नदी में तेज बहाव के चलते 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जलपाईगुड़ी के SP देवर्षि दत्ता ने बताया कि अभी 20-25 लोग लापता हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन ने JCB की मदद से लोगों को ढूंढने का काम शुरू कर दिया है। 

PM मोदी ने हादसे पर दुख जताया
जलपाईगुड़ी हादसे पर PM मोदी ने दुख जताया है। PMO की ओर से ट्वीट किया गया, दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुए हादसे से दुखी हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना: PM

11 लोगों को रेस्क्यू किया गया: DM
DM मौमिता गोदारा बसु का कहना है कि 8 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, करीब 40 लोग अभी भी एक आईलैंड में फंसे हुए हैं। NDRF की टीम लोगों को बचाने में जुटी है। अब तक 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

News
More stories
मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी में हुई बस दुर्घटनाग्रस्त में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना।
%d bloggers like this: