जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

06 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

जम्मू, 6 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा, “एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन कोटेरंका से राजौरी की ओर जा रहा था और पाल्मा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

“घटना में कई लोगों को चोटें आईं, जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि अन्य को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

“पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।”

अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

–आईएएनएस

एसकेपी