चीन 2025 तक प्लास्टिक उत्पादों को बांस उत्पादों से बदलने की एक औद्योगिक प्रणाली स्थापित करेगा

03 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

बीजिंग, 3 नवंबर (आईएएनएस)। प्लास्टिक प्रदूषण की पूर्ण-श्रृंखला प्रबंधन को और बढ़ावा देने, प्लास्टिक उत्पादों को बांस उत्पादों से बदलने के विकास में तेजी लाने के लिए, चीन के राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग और अन्य विभागों ने हाल में इस बारे में तीन-वर्षीय कार्य योजना जारी की।

जिसमें कहा गया है कि 2025 तक प्लास्टिक उत्पादों को बांस उत्पादों से बदलने की औद्योगिक प्रणाली की प्रारंभिक स्थापना जैसे कार्य लक्ष्य प्रस्तावित हैं। कार्य योजना के अनुसार, 2025 तक, बांस उत्पादों की गुणवत्ता, प्रकार, औद्योगिक पैमाने और व्यापक लाभों में और सुधार करने की आवश्यकता है।

प्रमुख बांस उत्पादों की बाजार हिस्सेदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। 2022 की तुलना में, बांस उत्पादों के व्यापक अतिरिक्त मूल्य में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी, और बांस की व्यापक उपयोग दर में 20 फीसदी का इजाफा होगा।

कार्य योजना ने लक्षित तरीके से सात प्रमुख उपाय तैयार किए हैं, और साथ ही प्लास्टिक उत्पादों को बांस उत्पादों से बदलने के मुख्य उत्पादों की एक सूची (2023 संस्करण) जारी की है, ताकि प्लास्टिक के स्थान पर बांस उत्पादों को निरंतर और व्यवस्थित रूप से बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उद्योगों और संबंधित विभागों को सक्षम बनाया जाए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस