चारधाम यात्रा व फायर सीजन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त:एसएसपी

23 May, 2026
Head office
Share on :

पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा एवं पुलिसिंग की गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन समीक्षा की गई।

एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशील कार्रवाई, साइबर अपराधों की रोकथाम, न्यायालयीय वारंटों की प्रभावी तामिल, सक्रिय अपराधियों पर सतत निगरानी बनाए रखे।

एसएसपी ने चारधाम यात्रा, फायर सीजन को देखते हुए पुलिस-फायर-प्रशासन की टीमों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। कहा कि नशा उन्मूलन अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए सप्लाई नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया जाए।

इस दौरान बीते अप्रैल महीने में जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस को चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए पांच बुलेट बाइक दी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस मोबाइल बाइक टीमे यात्रा मार्गो पर लगातार गश्त करेंगी।


बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, अभियोजन अधिकारी राजीव डोभाल, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल, तुषार बोरा, अस्मिता मंमगाई, सीएफओ राजेंद्र खाती आदि शामिल रहे।