गैस की किल्लत के बीच तीर्थ नगरी में खुलेआम सप्लाई वाहन के अंदर गैस रिफिलिंग का मामला सामने आया है।

11 Apr, 2026
Head office
Share on :

ऋषिकेश संजय शर्मा गैस की किल्लत के बीच तीर्थ नगरी में खुलेआम सप्लाई वाहन के अंदर गैस रिफिलिंग का मामला सामने आया है।

यह मामला ऋषिकेश के बनखंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इंडियन गैस लिखे वाहन के अंदर कर्मचारी गैस रिफिल करने वाली बांसुरी के माध्यम से रिफिलिंग करता हुआ देखा गया है। एक जागरूक नागरिक ने कर्मचारी की इस काली करतूत को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

वीडियो में देखा जा रहा है कि कर्मचारी खुलेआम इत्मीनाम से वाहन के अंदर गैस रिफलिंग कर रहा है। इस दौरान एक व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो कर्मचारी ने बांसुरी को छिपा लिया और रिफलिंग को बंद कर दिया।

लेकिन वह भूल गया कि घर की छत पर भी एक व्यक्ति उसकी इस करतूत की वीडियो बना रहा है। जो कि कैमरे में कैद होने के बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसे में कई प्रकार के सवाल कर्मचारी की मंशा को लेकर खड़े हो रहे हैं।

माना जा रहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर जो सप्लाई हो रहे हैं उनमें वजन की कमी हो सकती है। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस कर्मचारी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग जिला और क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी से की है।