उत्तराखंड में एक सप्ताह और बढ़ाया जायेगा कोरोना कर्फ्यू, जानिए क्या होंगी नई गाइडलाइन ?

12 Jul, 2021
Share on :

उत्तराखंड; राज्य में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते और बढ़ेगा। साथ ही सरकार वीकेंड पर पर्यटन स्थलों को खोलने के निर्णय का अधिकार जिलाधिकारी को देने जा रही है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर साप्ताहिक बंदी का दिन तय करने का अधिकार अब जिलाधिकारी को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते और बढ़ाया जाएगा। साथ ही बाहरी राज्य से उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करने पर कोरोना रिपोर्ट का परीक्षण किया जाएगा। बाजार खुलने की अवधि पर सोमवार को निर्णय लिया जाएगा। वहीं, इस संबंध में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने भी संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों से बात की। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के दखल के बाद राज्य सरकार वीकेंड पर पर्यटन स्थलों को खोलने का फैसला संबंधित जिलाधिकारियों को दे सकती है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि भले ही प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है, लेकिन सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है. कोविड गाइडलाइनस का सख्ती से पालन करना जरूरी है. कोविड गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी.