असम में मधुमक्खियों के हमले से व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

05 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

गुवाहाटी, 5 नवंबर (आईएएनएस)। असम के तामुलपुर जिले में रविवार को मधुमक्खियों के झुंड के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

यह घटना जिले के नागरीजुली इलाके में हुई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय सोबीराम बोरो के रूप में हुई है। मृतक नागरीजुली हाई स्कूल में कार्यालय सहायक के रूप में काम करता था।

पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई] जब सोबीराम बोरो और एक अन्य व्यक्ति बोर्नडी नदी की ओर अपनी सामान्य सुबह की सैर के लिए निकले थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी के किनारे पहुंचते ही मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों को घेर लिया।

बोरो का साथी पानी में कूद गया और अपनी जान बचा सका, लेकिन उसे कुछ चोटें आईं हैं। बोरो हमले से बचने में असमर्थ रहा, और कुछ ही सेकंड में, 500 से अधिक मधुमक्खियों ने उसके पूरे शरीर पर डंक मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

इसके बाद उन्हें तत्काल नागरिजुली अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जैसे ही उनकी हालत बिगड़ती गई, उन्हें अच्छे उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही बोरो की मौत हो गई। वहीं, दूसरे शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

–आईएएनएस

एफजेड/एसजीके