अमेरिका में बस दुर्घटना में एक की मौत, दर्जन भर घायल

05 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

सैन फ्रांसिस्को, 5 नवंबर (आईएएनएस)। सिएटल के बेलटाउन इलाके में फिफ्थ एवेन्यू और बैटरी स्ट्रीट में एक किंग काउंटी मेट्रो बस के एक इमारत से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक दर्जन अन्य घायल हो गए।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना, शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:40 बजे एक वाहन की बस से टक्कर के बाद हुई।

सिएटल अग्निशमन विभाग ने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं और 11 अन्य की हालत स्थिर है।

विभाग ने कहा कि इमारत को कोई खास क्षति नहीं हुई है।

–आईएएनएस

सीबीटी